तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
हरदोई (आरएनआई) संडीला थाना क्षेत्र के सनई गांव में बुधवार को एक अत्यंत दुखद घटना में दो मासूम चचेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्यामू का 7 वर्षीय बेटा सुभाष और रामबरन का 5 वर्षीय बेटा रंजीत दोपहर में गांव के पश्चिम दिशा में भैंस चराने गए थे। उसी दौरान पास स्थित पकरिया तालाब में भैंसे घुस गईं। बच्चों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
गांव वालों ने बताया कि देर शाम तक काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह तालाब ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी की खुदाई के बाद बना था और इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस त्रासदी के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



