तहसील कार्यालय आरोन में राजस्व अभियान 2.0 के तहत किसानों के लिए eKYC और खसरा लिंकिंग की निशुल्क सुविधा प्रारंभ

Jul 31, 2024 - 19:07
Jul 31, 2024 - 19:07
 0  351
तहसील कार्यालय आरोन में राजस्व अभियान 2.0 के तहत किसानों के लिए eKYC और खसरा लिंकिंग की निशुल्क सुविधा प्रारंभ

आरोन (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार गुना जिले में कलेक्टर डा सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में 31 अगस्त तक राजस्व अभियान 2.0 का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महाअभियान के तहत किसानों की शत प्रतिशत eKYC और खसरा लिंकिंग का कार्य MPONLINE/CSK कियोस्क संचालक माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है, यह कार्य MPONLINE/CSK की समस्त कियोस्क और समग्र वेब पोर्टल के माध्यम से किए जा सकेंगे। 

एस.डी.एम. विकास कुमार आनंद ने बताया कि किसानों के लिए eKYC और खसरा लिंकिंग की सुविधा तहसील कार्यालय आरोन में उपलब्ध रहेगी, जिसमें किसान कार्यालयीन समय में निशुल्क ईकेवायसी और खसरा लिकिंग करा सकेंगे। हमने किसानों की सुविधा के दृष्टिगत यह कार्य प्रारंभ किया है, इससे किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। eKYC और खसरा लिंकिंग के लिए निर्धारित राशि 18 रुपए संबंधित एमपीऑनलाइन या सीएसके कियोस्क को राजस्व विभाग द्वारा MPSEDC के  माध्यम से प्रदान की जाएगी। आरोन क्षेत्र में यह कार्य त्वरित गति से हो, इसके लिये हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं, इसके लिये मैदानी अमला भी निरन्तर कार्य कर रहा है। एमपीऑनलाइन या सीएसके कियोस्क स्तर पर शिविर के माध्यरम से और ग्रामीण क्षेत्र में अमले के द्वारा प्रचार- प्रसार करवाकर अधिक से अधिक नागरिकों की eKYC और खसरा लिंकिंग कार्य कराने के लिये आवश्यक सहयोग के लिये  पटवारी या ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0