तकनीकी खराबी से इंडिगो विमान ने भरी यू-टर्न, 40 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटाया गया

Jul 21, 2025 - 10:48
 0  54
तकनीकी खराबी से इंडिगो विमान ने भरी यू-टर्न, 40 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटाया गया

नई दिल्ली (आरएनआई) हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के एक विमान में रविवार को कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में विमान सुरक्षित तिरुपति लौट आया। एयरबस A-321neo नाम यह विमान तिरुपति हवाई अड्डे से शाम लगभग 7:42 बजे रवाना हुआ था। यह करीब 8:34 बजे अपने मूल स्थान पर लौट आया। 

यह जानकारी हवाई यातायात ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 से मिली। इससे पता चलता है कि विमान 6E-6591 ने तिरुपति के वेंकटगिरी शहर पहुंचकर यू-टर्न लिया और इसके बाद यह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। फिर यह तिरुपति हवाई अड्डे पर लौट आया।

इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह उड़ान तिरुपति से शाम 7:20 बजे रवाना होनी थी। इसके रात 8.30 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद थी। यह कथित तौर पर उस दिन हैदराबाद जाने वाली आखिरी निर्धारित उड़ान थी। हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यात्रियों को एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ समय-सारिणी बदलने को लेकर बहस करते हुए दिखाया गया। एयरलाइन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.