डॉक्टर राघवेन्द्र और शिक्षक आदित्य को अलग-अलग श्रेणी मे मिला नेल्सन मंडेला इंस्पायर अवॉर्ड 2025
हरदोई (आरएनआई) बालामऊ गाँव निवासी आयुर्वेदाचार्य और लेखक डॉ० राघवेन्द्र कुमार और आदित्य त्रिपाठी, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, प्रतापपुर, कोथावाँ, हरदोई को फेमस पीपुल्स इण्डिया वर्ल्ड की ओर से नेल्सन मंडेला इंस्पायर अवॉर्ड 2025 दिया गया है। दोनो सगे भाई हैं। यह पुरस्कार दोनो के द्वारा लिखी किताबों और सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है।
राघवेन्द्र को इससे पहले 2019 मे शिक्षा क्षेत्र मे शून्य लागत आधारित नवाचार के लिए एचडीएफसी बैंक और श्री अरबिन्दो सोसाइटी के साथ 2024 मे पत्रकारिता और लेखन के लिए एशिया टैलेण्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं आदित्य को अन्तरराष्ट्रीय संस्था वैक बुक ऑफ रिकार्ड्स ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता की श्रेणी में बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2023 और शैक्षिक लेखन के लिए एशिया टैलेण्ट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जा चुका है। राघवेन्द्र और आदित्य दोनो सैकड़ों राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों मे प्रतिभाग करने के साथ ही विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखते रहते हैं।
विगत 15 वर्षों से दोनो भाई ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी और महर्षि विवेकानन्द ज्ञानस्थली के साथ गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सई नदी संरक्षण अभियान से भी जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लोकभारती के सई बचाने की मुहिम चला रहे हैं। दोनो की पहचान युवा लेखक व कवि के रूप मे भी है। उनकी कविताएं भी समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं। राघवेन्द्र की दो हिन्दी और एक अँगरेज़ी भाषा मे तथा आदित्य की भूले-बिसरे क्रांतिकारियों पर अंगरेज़ी मे एक किताब प्रकाशित हो चुकी है। अवॉर्ड मिलने पर आदित्य ने कहा कि कोई भी अवार्ड या समाज की ओर से एप्रिशिएशन और अच्छा करने को प्रेरित करता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1



