सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाये रखने और सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की

Jan 22, 2024 - 21:17
Jan 22, 2024 - 21:17
 0  783
सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाये रखने और सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की

भोपाल (आरएनआई) आज पूरा देश राममय है, अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, देश से लेकर विदेश तक हर राम मंदिर में राम धुन हो रही है, लोग भजन पूजन कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से देश के हर नागरिक पर कृपा बनाये रखने और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश प्रदेश के लोगों के लिए सीएम यादव ने प्रभु श्री राम से की ये प्रार्थना   
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। अयोध्या में भगवान श्रीराम गर्भ गृह में प्रवेश कर रहे हैं। मैं भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य समारोह में ओरछा से शामिल रहूंगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि अपनी कृपा दृष्टि देश व प्रदेशवासियों पर बनाएं रखें। सभी का मंगल और कल्याण हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0