डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मवई झारखण्डी के बीच डीसीएम की चपेट में आ जाने से 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम दयालपुर मजरे लोहरी निवासी जगतपाल का पुत्र रामखेलावन मंगलवार की शाम अपने नाती के बर्थडे का कार्ड बांटने हथगाम थाने के छिवलहा गया था। वापस लौटते समय जब वह मवई व झारखण्डी के बीच पहुंचा तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे अधेड की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। 19 जुलाई को नाती का बर्थडे है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

