ट्रेन की चपेट में आने से शौच जा रहे युवक के उड़े परखच्चे
हरदोई (आरएनआई) कोतवाली कछौना के अंतर्गत कुडरी निवासी युवक धर्मेन्द्र उम्र 25 वर्ष शुक्रवार की सुबह शौच जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से निधन हो गया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम कुडरी निवासी युवक धर्मेंद्र पुत्र चेतराम उम्र 25 वर्ष शुक्रवार की सुबह खुले में शौच जा रहे थे, जैसे ही रेलवे फाटक के पास से गुजरे, इसी दौरान सुबह का समय होने के कारण घने कोहरे के कारण तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से परखच्चे उड़ गए। शव क्षत विक्षत हो गया। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक परिवार का भरण पोषण प्राइवेट नौकरी कर करता था। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। थोड़ी सी असावधानी से घर का कमाऊ पुत्र चला गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



