ट्रेन की चपेट में आने से 67 वर्षीय किसान की मौत

Aug 5, 2025 - 18:07
Aug 5, 2025 - 18:08
 0  243
ट्रेन की चपेट में आने से 67 वर्षीय किसान की मौत

कछौना, हरदोई (आरएनआई) बालामऊ से कानपुर रेलवे ब्रांच लाइन पर मंगलवार को चारा लेने गए किसान की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से परखच्चे उड़ गए। इस घटना से परिवार के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।

  मिली जानकारी के अनुसार कछौना कस्बा निवासी किसान मिन्ने मियां पुत्र रोशन लाल उम्र 67 वर्ष मंगलवार को पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। उनको सुनने की समस्या थी। इसी दौरान बालामऊ कानपुर ब्रांच लाइन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से किसान मिन्ने मियां के परखच्चे उड़ गए, किसान के शव के कई टुकड़े हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ व कछौना पुलिस मौके पर पहुंच गई, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के पुत्र डॉक्टर शकील बदहवास है। रेलवे द्वारा काफी जागरुकता के बाद भी रेलवे ट्रैक को पार करने में रेलवे नियमों की अनदेखी दुर्घटना का अहम कारण बनती है। सावधानी हटी दुर्घटना घटी, अपनी सुरक्षा को सदैव ध्यान में रखना, आपकी जरा सी लापरवाही जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। जिंदगी की सबसे बड़ी गलती इस हृदय विदारक घटना से चरवाहों व क्षेत्रीय किसानों में भय व्याप्त हो गया। कस्बा के ज्यादातर किसानों के खेत रेलवे ब्रांच लाइन के पार हैं। जिससे किसानों को कृषि कार्य हेतु आवागमन रहता है, जो हमेशा जोखिम भरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)