झूले के फंदे में फंसकर बालक की मौत, पेड़ से लटका मिला युवक शव
बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में झूले की रस्सी का फंदा बच्चे की गर्दन में फंसकर मौत हो गई। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर बसंती खेड़ा गांव में एक युवक का पेड़ पर शव लटका मिला है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम छोटकू पासवान का आठ वर्षीय बेटा ऋषि झूला झूल रहा था। अचानक झूले की रस्सी उसके गले में कस गई। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निजी डाक्टरों के पास भी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लाल सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। उधर कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव में पेड़ में अधेड़ का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। सुबह लोग खेत गए शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। बसंती खेड़ा गांव निवासी शिव प्रसाद पुत्र स्व0 कामता प्रसाद 50 वर्ष घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं आया। परिजन खोजबीन करते रहे, पता नहीं चल सका। सुबह आज जब गांव वाले शौंचक्रिया के लिए जंगल गये तो वहां आम के पेड़ से लटका शिव प्रसाद का शव देख इसी जानकारी मृतक के घर वालों की दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जैसे ही ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके में भीड़ लग गई। सूचना पाते पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



