जिलाधिकारी ने की एचसीएल फाउंडेशन के साथ बैठक

Jun 13, 2025 - 19:02
Jun 13, 2025 - 19:03
 0  216
जिलाधिकारी ने की एचसीएल फाउंडेशन के साथ बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एचसीएल फाउंडेशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास किये जाएं। जनपद में आधुनिक कचरा प्रबंधन की नवीन तकनीक को बढ़ावा दिया जाये। हरदोई नगर पालिका के साथ कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग किया जाये। मंडी व हॉस्पिटल में कचरा को लेकर सहयोग किया जाये। पालिका क्षेत्र में ई कॉर्ट की व्यवस्था की जाये। नगर पालिका के कमांड सेंटर को अधिक आधुनिक बनाया जाये। जनपद में मौजूद उपयोगी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जाये। जनपद के लोगों को भरोसे में लेकर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाये। लोगों को जागरूक किया जाये। उन्होंने नगर पालिका हरदोई को निर्देश दिए बेहतर सुविधाओं के लिए एचसीएल फाउंडेशन के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। इसके लिए लगातार संवाद किया जाये। एचसीएल के अधिकारियों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, सम्बंधित अधिकारी व एचसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)