जिलाधिकारी ने SIR सुपरवाइजर को किया सम्मानित
हरदोई (आरएनआई) विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर प्रदीप मिश्रा को सम्मानित किया।
विधानसभा गोपामऊ के बूथ संख्या 354 एवं 363 पर कार्यरत सुपरवाइजर प्रदीप मिश्रा ने एसआईआर फार्म का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूर्ण किया था। उनके इसी सराहनीय कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, ईआरओ, एईआरओ, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



