जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई हर घर तिरंगा के सम्बन्ध में बैठक

Aug 8, 2024 - 20:09
Aug 8, 2024 - 20:09
 0  783
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई हर घर तिरंगा के सम्बन्ध में बैठक

हरदोई (आरएनआई)विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी भवनों पर झंडा फहराया जाये। औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर झंडे का आरोहण किया जाये। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में झंडे का फहराया जाना सुनिश्चित किया जाये। कोटेदारों को कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाये। स्वास्थ्य विभाग के भवनों पर झंडा फहराने के साथ विभिन्न कार्यक्रम किये जाएं। बैंकों प्रतिनिधियों को अभियान का हिस्सा बनाया जाये। जिला पंचायत, सहकारिता, विद्युत, समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, गन्ना, वन विभाग सहित सभी विभाग कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी करें। सभी सम्बंधित विभाग प्रतिदिन तिरंगा की व्यवस्था व इनके वितरण के सम्बन्ध में सूचना प्रेषित करें। लोगो को झंडा देते समय झंडा संहिता के सम्बन्ध में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)