जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाये। धीमी प्रगति के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। पोषाहार वितरण में अनावश्यक देरी न की जाये। होम विजिट की संख्या बढ़ाई जाये। सैम व मैम बच्चों को सुपोषित कराया जाये। एनआरसी में कुपोषित बच्चों को रखा जाये। सुपोषण का बच्चावार स्पष्ट डाटा रखा जाये। सप्ताह में एक या दो बार आँगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अलग से पूरक आहार दिया जाये। केन्द्रो पर नवाचार को प्रोत्साहित किया जाये। केन्द्रो पर हर्बल गार्डन विकसित किये जाएं। मिशन कायाकल्प में 18 बिन्दुओं के संतृप्तीकरण पर कार्य को तेजी से किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






