जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विभाग की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य योजना व जिला योजना के कार्यों में समय व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। संडीला के शीतला माता मंदिर में चल रहे कार्य को जल्द पूरा किया जाये। अटल चौक पर श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगवायी जाये। रसखान प्रेक्षागृह व धोबिया आश्रम के पर्यटन विकास पर जल्द कार्रवाई प्रारम्भ की जाये। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

