जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक

Jun 19, 2025 - 19:07
Jun 19, 2025 - 19:10
 0  216
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला परामर्श दात्री समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी व रोजगार परक योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। प्राप्त आवेदनों का तेजी से निस्तारण कराया जाये। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से बड़ी संख्या में फाइलों की अस्वीकृति पर कड़ी नाराजगी जतायी। सीडी रेशियो को बेहतर करने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक का सीडी रेशियो ख़राब होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने तीनों बैंको से कहा कि सबसे ख़राब सीडी रेशियो वाले तीन-तीन शाखा प्रबंधकों को नोटिस जारी की जाये। सुधार न होने पर इन बैकों की जवाबदेही तय की जाये। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया को उन्होंने निर्देश दिए कि दो ख़राब सीडी रेशियो वाले शाखा प्रबंधकों को नोटिस दी जाये। उन्होंने आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड में प्रगति बढ़ाई जाये। मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड पर विशेष जोर दिया जाये। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की धनराशि का पात्र उत्तराधिकारीयों को जल्द भुगतान कराया जाये। 45 दिन से अधिक दिनों से लंबित भुगतानो की सूची बनायी जाये। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के निष्क्रिय खातों का नवीनीकरण कराने के लिए ग्राम स्तर पर कैम्प लगवाए जाएं। ओडीओपी के अंतर्गत कोई भी पत्रावली लंबित न रखी जाये। स्वयं सहायता समूहों से सम्बंधित कोई भी फ़ाइल निस्तारित करने में देरी न की जाये। मुख्यमंत्री माटीकला उद्योग के पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। उन्होंने कहा कि बैंकवार बड़े बकायेदारों की सूची बनायी जाये। पीएम सूर्यघर योजना में पूरा सहयोग किया जाये। जनपद में फूलों की खेती व पॉली हाउस की स्थापना में बैंकों की ओर से सहयोग किया जाये। बुजुर्गाे की देख रेख में बैंकों की ओर से दायित्वों का निर्वहन किया जाये। इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, एलडीएम अरविन्द रंजन, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)