जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

Sep 11, 2025 - 18:48
Sep 11, 2025 - 18:50
 0  216
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल जीवन मिशन की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामों को संतृप्त करने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ायी जाये। परियोजना पूरी होने के बाद सड़क के पुनर्निमाण में देरी न की जाये। इस कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। सहायक अभियंता ग्रामों में भ्रमण कर गुणवत्ता की जाँच करें। पुनर्निमाण की गुणवत्ता ख़राब होने पर सम्बंधित एई व जेई की जवाबदेही तय की जाएगी। पानी की गुणवत्ता की नियमित जाँच की जाये। ग्राम पंचायत कौढ़ा में स्कूल के पास जल भराव होने से रोड़ खराब है जिसको अभी तक ठीक नही कराया गया है, इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जेई के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने निदेश दिये कि जल जीवन योजना के तहत रोड लीकेंज की समस्या को दूर करायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अधीक्षण अभियंता जल निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)