जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज की बैठक

Jul 23, 2024 - 19:21
Jul 23, 2024 - 19:21
 0  1.3k
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास व पंचायती राज की बैठक

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष पंचायत घरों का निर्माण जल्द पूर्ण किया जाये। सभी पंचायत घरों का शत प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सांडी के एडीओ पंचायत की बैठक में अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। पीडीआई से सम्बंधित सभी प्रविष्टियों को पोर्टल पर फीड किया जाये। प्रधानमंत्री व मुख्य मंत्री आवास योजना के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाये। लापरवाही के मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से गिरे हुए मकानों की सूची तहसीलों से प्राप्त की जाये। सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चयनित किया जाये। चयन में लापरवाही की दशा में सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाये। उन्होंने लापरवाह एपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की साप्ताहिक समीक्षा की जाये। मनरेगा में महिला सहभागिता बढ़ाई जाये। पंचायत वार सहभागिता की समीक्षा की जाये। उन्होंने एपीओ कछौना को लापरवाही करने और आँकड़ों का सही प्रस्तुतीकरण न करने पर कठोर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन की सभी निर्मित मॉडल शॉप का संचालन जल्द सुनिश्चित किया जाये। नीलम नदी के पुनरुद्धार में तेजी लायी जाये। लक्ष्य के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों का गठन सुनिश्चित किया जाये। सभी समूहों के खाते खुलवाए जाएं। लक्ष्य के अनुरूप लखपति दीदी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये। फेमिली आईडी बनाने का कार्य तेजी से कराया जाये। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में नाव की खरीद सुनिश्चित कर ली जाये। नाविक को चिन्हित कर लिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)