जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दीपावली तैयारी को लेकर हुई नगर निकायों की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर नगर निकायों की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चौराहों, सड़कों, बाजारों एवं प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई दीपावली से पूर्व पूर्ण कर ली जाए। साथ ही सभी मुख्य चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया जाए तथा पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि स्वच्छता और सुंदरता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम नागरिकों को त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



