जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई सड़क सुरक्षा की बैठक
हरदोई (आरएनआई) जनपद में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की 10 मुख्य प्राथमिकताओं में यातायात व्यवस्था के तहत दुर्घटनाओं में जनपद में मृत्यृ दर सबसे अधिक होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए पुलिस यातायात, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाने हेतु प्रभारी कार्यवाही करना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटरनाओं को रोकने में यातायात प्रबन्धन एवं सड़क सुरक्षा पुलिस की महत्व पूर्ण भूमिका होती है, जिसमें सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन से जनमानस में जिला प्रशासन व पुलिस की सकारात्मक छवि बनाता है। उन्होने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये समस्त तहसील, नगर निकाय ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प एवं चौपालों का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के नियमों का पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटना स्थल पर घायलों की सहायतार्थ एम्बुलेंस की समय पर उपस्थित सुनिश्चित करायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये अपने क्षेत्र के हाईवे आदि सड़कों पर तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों पर नजर रखें और किसी प्रकार की दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल सहायता पहुंचायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एआरटीओं अरविन्द कुमार ंिसहं, क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा, यातायात निरीक्षक तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



