जिला न्यायालय परिसर में बाल संप्रेक्षण गृह के बालकों द्वारा निर्मित राखियों की लगाई गई स्टॉल
गुना (आरएनआई) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा किशोर न्याय बोर्ड के साथ समन्वय स्थापित कर आज जिला न्यायालय परिसर में बाल संप्रेक्षण गृह मे रहने वाले बालकों द्वारा बनाई गई राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई।
उक्त प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह के बालकों द्वारा हाथों से बनाई गई राखियों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि बाल संप्रेक्षण गृह मे निवासरत बालकों को इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाना एक नया नवाचार है। इन नवाचारों से ही बालकों में स्वावलंबन एवं नये कार्यों को सीखने के प्रति रूचि बढती है। भविष्य में भी ऐसे बालकों को स्वरोजगार हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाने चाहिए।
उक्त अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीशगण ने बालकों द्वारा निर्मित राखियों को क्रय किया गया एवं उक्त राखियों को बसेरा वृद्धाश्रम गुना में, जिला जेल मे निरूद्ध बंदियों को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के माध्यम से भेजी गई। साथ ही अन्य न्यायिक परिवार, अधिवक्तागण, पक्षकारगण से भी उक्त राखियों को क्रय करने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



