जाति बदलकर महिला का किया 3 साल तक शारीरिक शोषण दिया शादी का झांसा, महिला ने कराया धारा 376 में प्रकरण दर्ज
बनवाया आधार कार्ड फर्जी, घर का पता भी नहीं बताया सही,महिला को करता रहा 3 सालों तक गुमराह,शादी करने की बात कहने पर की बातचीत बंद और मोबाइल नंबर भी बदला।
गुना (आरएनआई) गुना में युवाओं द्वारा महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण करने की लगातार बारदातें बढ़ रही हैं तो वहीं शादी का झांसा देखकर महिलाओं का शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है एक ऐसा ही मामला मीडिया के प्रकाश में आया है जहां पर दुर्गा कॉलोनी मैं निवास करने वाली एक महिला जो की लंबे समय से गुना में निवास कर रही है जिसकी पहचान बृजेंद्र उर्फ बिट्टू से हुई महिला ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पहले उक्त युवक ने फोन पर बातें की और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धीरे-धीरे नजदीक या बढ़ने लगी जब उससे पूछा गया तो उसने अपना नाम बृजेंद्र बैरागी बताया और अपना आधार कार्ड भी बताया लगातार मिलते रहने पर भरोसा और विश्वास हो गया युवक बोलता रहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा परंतु जब भी शादी की बात महिला करती तो यहां वहां घुमा देता और बोलना कि मैं परिवार वालों से जल्दी बात कर लूंगा इस तरीके से धीरे-धीरे 3 वर्ष बीत गए और महिला युवक पर भरोषाकर उससे मिलती-जुलती रही और शारीरिक संबंध भी बना कर रही लेकिन लगभग डेढ़ से दो महा पूर्व जब युवक के विषय में जानकारी मिली कि युवक जाटव समाज का है पूर्व में जब युवक मिला था तब उसने अपना नाम बिट्टू बैरागी बताया था क्योंकि महिला भी बैरागी समाज से है इसलिए सोचा कि समाज के लड़के के साथ शादी हो जाएगी वह जीवन सार्थक हो जाएगा एक दौरान युवक ने अपना पता गुना भगत सिंह कॉलोनी बताया जब युवक के विषय में जानकारी जुटाई तो युवक जाटव समाज का निकला और इसका वास्तविक मकान महावीर पुरा में पाया गया जब महिला ने उक्त मामले में युवक से बातचीत की तो उसने महिला को गालियां देना शुरू कर दिया और बोला कि तुझे जो देखे चुप कर मैं तुझे कोई शादी-वादी नहीं कर रहा हूं इस बात की जानकारी युवक के पिता को भी महिला ने दी लेकिन उसके पिता ने भी उक्त मामले को गंभीरता से ना लेते हुए हवा हवाई कर दिया जब महिला को समाज का पता लगा इसके बाद भी वह उससे शादी करने के लिए इसलिए तैयार हो गई क्योंकि 3 साल से वह अपनी अस्मत लूटा चुकी थी इसलिए सोचा कि समाज जो है ठीक है अभी भी शादी कर लेंगे परंतु युवक में महिला को गुमराह करते हुए काफी समय तक परेशान किया और अपने मोबाइल की सिम भी बदल ली परेशान होकर महिला ने महिला थाना गुना में उक्त युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जिसमें मेडिकल के आधार पर युवक ब्रिजेद्र जाटव पर धारा 376 में प्रकरण दर्ज किया गया और महिला का मेडिकल कराया गया फिलहाल महिला थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उक्त महिला का 3 वर्षों तक शारीरिक शोषण होता रहा और जब उसकी शिकायत की गई है तो क्या महिला को न्याय मिल पाएगा और महिला का शारीरिक शोषण करने वाला एवं फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाकर महिला को गुमराह करने वाला उक्त युवक सलाखों के पीछे जाएगा या फिर महिला यूं ही न्याय के लिए भटकती रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
2
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0

