जनजातीय कार्य विभाग प्रमुख सचिव द्वारा व्‍हीसी के माध्‍यम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा

Nov 6, 2024 - 22:53
Nov 6, 2024 - 22:54
 0  378
जनजातीय कार्य विभाग प्रमुख सचिव द्वारा व्‍हीसी के माध्‍यम से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा

गुना (आरएनआई) धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के क्रियान्वयन के संबंध में प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग की अध्यक्षता में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई है।

अभियान में जनजातीय आबादी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया है। इस योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना है।

इसके अलावा स्कूल और कॉलेज में बिरसा मुंडा से संबंधित डिबेट और निबंध संबंधित आयोजन किये जाने के लिये निर्देशित किया गया। इसके अलावा आहार अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से देने से संबंधित कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार करने को कहा गया।

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय अंतर्गत प्रधानमंत्री जी द्वारा लांच धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) का विस्तारण प्रदेश के 51 जिलों में किया जाना है। अभियान अंतर्गत 18 विभागों की 25 योजनाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है।

आज एनआईसी कक्ष गुना में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग बी. सिसोदिया, प्रभारी सहायक संचालक अल्‍प संख्‍यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग श्री बी.के. गुप्‍ता, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से वर्चुअली उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0