जन सुनवाई में पुलिस द्वारा फरियादियों को समक्ष में सुना, शिकायतों के त्‍वरित व वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

Dec 10, 2024 - 21:33
Dec 10, 2024 - 21:34
 0  486
जन सुनवाई में पुलिस द्वारा फरियादियों को समक्ष में सुना, शिकायतों के त्‍वरित व वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में जन सुनवाई की गई, इस दौरान अपनी समस्‍याओं/शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा एवं जन सुनवाई में मौजूद एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना आदि अधिकारियों द्वारा उन्‍हें समक्ष में बारी-बारी से सुना और समझा गया एवं जिनकी शिकायतों, समस्‍याओं पर त्‍वरित व वैधानिक कार्यवाही कर उनका समय सीमा में निराकरण हेतु जनसुनवाई में मौजूद आधिकारियों एवं वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से जुड़े संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया । आज जन सुनवाई में 31 आवेदकों द्वारा अपनी शिकायतों/समस्‍याओं के आवेदन पत्र दिये गये ।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0