जन सुनवाई में आयी 96 शिकायतें, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और 96 शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायतों के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही पेंशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आर्थिक सहायता और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, एक दिव्यांग लाभार्थी को प्रमाणपत्र, तथा रोजगार हेतु एक जरूरतमंद को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ भी मिला।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बैनामा, दाखिल-खारिज और भूमि विवादों से जुड़े वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाकबंदी प्रकरणों का स्थायी समाधान कराया जाए और चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।जन सुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



