हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 84 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। आज जन सुनवाई में 01 महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना, 02 बच्चों को बालसेवा योजना तथा एक व्यक्ति का राशन कार्ड बनाया गया।
जन सुनवाई में शिकायतों के निस्तारण के साथ ही लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X