चंद्रबाबू ने CM बनने के बाद ही विधानसभा आने की खाई थी कसम

नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को अविभाजित आंध्रप्रदेश में हुआ। चित्तूर जिले के नरवरिपल्ली में जन्में नायडू ने अपनी राजनीति की शुरुआत तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से की। छात्र राजनीति से निकलकर नायडू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वे कैबिनेट मंत्री भी बने। हालांकि बाद में उन्होंने अपने दिवंगत ससुर और दिग्गज अभिनेता एनटी रामा राव की पार्टी टीडीपी में शामिल हो गए। पहली बार 1995 में वे मुख्यमंत्री बने और तीन बार राज्य की बागडोर संभाली, दो बार अविभाजित आंध्र की तो एक बार विभाजित आंध्र की। 

Jun 4, 2024 - 16:30
 0  1.2k
चंद्रबाबू ने CM बनने के बाद ही विधानसभा आने की खाई थी कसम

नई दिल्ली (आरएनआई) नायडू को आधुनिक हैदराबाद का मुख्य वास्तुकार भी कहा जाता है। उन्होंने हाई-टेक शहर को विकसित करने और इसे एक प्रमुख केंद्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को बाहर से समर्थन दिया और सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अमरावती को विभाजित आंध्र की राजधानी बनाने का बीड़ा उठाया लेकिन 2019 में सत्ता से बाहर होने के बाद यह सपना सिर्फ सपना ही रह गया।  

चंद्रबाबू नायडू सितंबर 2023 में 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार हुए थे। सीआईडी ने उन्हें नौ सितंबर को सुबह करीब छह बजे ज्ञानपुरम में बस में सोते वक्त गिरफ्तार किया था। सीआईडी का दावा है कि नायडू के ही नेतृत्व में मुखौटा कंपनियों के जरिये सरकारी धन को निजी संस्थाओं में हस्तांतरित करने की साजिश रची गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने वर्ष 2018 में इस घोटाले की शिकायत की थी। मौजूदा सरकार की जांच से पहले जीएसटी इंटेलिजेंस विंग और आयकर विभाग भी घोटाले की जांच कर रहे थे। हालांकि, चार सप्ताह बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.