ग्वालियर में भू-माफियाओं का कहर: घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों पर जानलेवा हमला
ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर में बेखौफ भू - माफियाओं का आतंक, घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर किया प्राण घातक हमला।
मामला चार शहर का नाका, खड़ेश्वरी बाबा मंदिर के पास का बताया जा रहा है जहां बेखौफ भूमाफियाओं ने घर में घुसकर महिलाओं से गाली गलौज की और घर में डंडों से तोड़फोड़ की
वहीं पास ही रखी Accesess गाड़ी भी चकनाचूर डंडों से तोड़ दी, जब घर में मौजूद महिलाओं ने खुद को और बच्चों को बचाने के प्रयास में दरवाजे बंद किए तो बदमाशों ने दरवाजों में लाते दी और डंडों से दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया इसके बाद महिलाओं ने घर के बाहर गए घर के पुरुषों को घटना के बारे में सूचना दी तो घर के पुरुष संबंधित थाने में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी - संजू यादव, बलवीर यादव।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



