ग्राम सभा त्यौरी मतुआ में सफाई कार्य न होने से गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों का खतरा

Sep 26, 2025 - 18:11
Sep 26, 2025 - 18:12
 0  81
ग्राम सभा त्यौरी मतुआ में सफाई कार्य न होने से गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों का खतरा

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना की ग्राम सभा त्यौरी मतुआ के ग्राम मतुआ, लायक खेड़ा, जसवंतपुर में सफाई कर्मी नियमित रूप से न आने के कारण गंदगी का अंबार है। इन ग्रामों में जगह-जगह कूड़े के ढेर व झाड़ी उग आई हैं, नालियों में कचरा भरा होने के कारण पानी ओवरफ्लो के कारण घरों में गंदा पानी जा रहा है। नाली पूरी तरह से अवरोध हो चुकी हैं। बदबू संड़ाध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। 

बताते चले ग्राम सभा त्यौरी मतुआ में छः मजरे हैं। आबादी लगभग दस हजार है। दो सफाई कर्मी की तैनाती है, जिसमें एक महिला सफाई कर्मी व एक पुरुष सफाई कर्मी की तैनाती है। ज्यादा क्षेत्रफल व आबादी की वजह से मुख्य गांव मतुआ, लायक खेड़ा, जसवंतपुर का सफाई कार्य बाधित हो गया है।

नियमित रूप से इन ग्रामों में कोई सफाई कार्य नहीं कराया गया। जिससे गांव की तस्वीर बदरंग हो गई, गंदगी का आलम है। जिससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार है। नदिया गंदगी से चोक हो गई है। गलियों में बड़ी-बड़ी झाड़ी उगी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव के किनारे जल निकासी हेतु बने नाले पूरी तरह से कूड़े व झाड़ियां की वजह से अवरोध हो चुके हैं। संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। कई परिवार डायरिया, दस्त, बुखार से पीड़ित है। जिसका खामियाजा आमजन मानस को उठाना पड़ रहा है। जबकि बरसात मौसम के बाद में संक्रामक बीमारी फैलने की प्रबल संभावना रहती है। लोगों को रास्ते से निकलना दुष्कर है। जल भराव के कारण गर्मी बरसात के कारण संक्रामक बीमारी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। सफाई का रोस्टर कागजों तक सीमित है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। इस समस्या के विषय में जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया जांच कर टीम लगाकर गांव की सफाई व्यवस्था के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित करते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)