गौसगंज में विद्याभारती की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

Sep 15, 2025 - 18:46
Sep 15, 2025 - 18:58
 0  135
गौसगंज में विद्याभारती की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई आयोजित

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) विद्या भारतीय जन शिक्षा परिषद हरदोई द्वारा गौसगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भैया बहनों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा व मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू की माताजी ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की।

विकास खंड कछौना के ग्राम सभा गौसगंज में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर गौसगंज में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लम्बी दौड़, कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक,  तार गोला फेंक एथलीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हरदोई जिले के समस्त शिशु मंदिर स्कूलों के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा खेलो भारत के तहत नौनिहालों को शारीरिक मानसिक विकास हो रहा है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। जिंदगी के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े और राष्ट्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें। विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने कहा खेलो इंडिया में विद्या भारती का विशेष योगदान है। यहां के बच्चे खेलकूद क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक आशीष सिंह आशू की माता विमला देवी ने नौनिहालों को अशिवर्चन दिया और आगे कहा कि पहली पाठशाला बच्चों का घर है, बच्चे सबसे पहले घर से सीखतें हैं, घर से जैसा वातावरण मिलता है, वैसा ही भविष्य के नागरिक बनते है, इसलिए माता पिता अभिभावकों की ज्यादा जिम्मेदारी है। बच्चों को अच्छा नागरिक बनाएं।

इस अवसर पर संभाग निरीक्षक श्याम मनोहर शुक्ला, जिला प्रमुख राम शंकर शुक्ला, ग्राम प्रधान राजेश कुमार सिंह तेरवा दहिंगवा, अर्जुन वर्मा कहली, प्रधान राजू गुप्ता सहित अभिभावक प्रबुद्धजन मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी का आभार जताया, सीमित संसाधनों में विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षा क्षेत्र में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु भूमिका निभा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)