गोपालपुर बीच गैंगरेप केस: NHRC सख्त, ओडिशा सरकार और पुलिस को नोटिस जारी
गोपालपुर समुद्र तट पर 20 वर्षीय छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एनएचआरसी ने ओडिशा सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया। आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दो हफ्ते में जांच, पीड़िता की सेहत और मुआवजे की जानकारी वाली रिपोर्ट मांगी है।
गुवाहाटी (आरएनआई) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को ओडिशा सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जारी किया गया है। मामले में आयोग ने राज्य सरकार से दो हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें जांच की स्थिति, पीड़िता के स्वास्थ्य और मुआवजे की जानकारी शामिल होनी चाहिए।
कथित तौर पर बीते 15 जून को पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ त्योहार मनाने के लिए समुद्र तट पर गई थी। एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि अपराधियों ने पीड़िता के दोस्त को जबरन पकड़ लिया, और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले में एनएचआरसी ने कहा कि उसने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 15 जून को ओडिशा के गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर लगभग 10 पुरुषों द्वारा 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



