गुना: म्याना थाना क्षेत्र में खाई में गिरी कार, बच्चा सहित 6 घायल; डायल-112/100 की तत्परता से सभी अस्पताल पहुंचे
गुना (आरएनआई) जिले के म्याना थाना क्षेत्र में ग्राम भदौरा के पास कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी , 06 घायलों को डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से पहुँचाया अस्पताल।
म्याना थाना क्षेत्र में ग्राम भदौरा के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गयी, जिसमें एक बच्चा सहित 06 व्यक्ति घायल हो गये हैं । पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 23-07-2025 को दोपहर 15 :58 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112/100 स्टाफ स्टाफ आरक्षक देवेंद्र सिंह जाटव एवं पायलेट राजेश राजपूत ने मौके पर पहुँचकर बताया की एक कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गई थी। जिसमें 06 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन से घायलों को शासकीय अस्पताल गुना में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



