गुना में सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत
गुना (आरएनआई) — एबी रोड स्थित कुस्मौदा चौकी के सामने शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर वाहन की टक्कर के बाद महिला के सिर पर पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो सड़क पर ही तड़पते देखे गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी है।
कुस्मौदा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



