गुना में बारिश प्रभावित इलाकों का निरीक्षण: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बांधा भरोसे का रक्षा-सूत्र

Aug 4, 2025 - 20:51
Aug 4, 2025 - 20:51
 0  1.9k

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री ने जनता को दिया भरोसा: "प्रत्येक नुकसान की होगी भरपाई, सरकार आपके साथ है" प्राकृतिक आपदा में जो भी जन-धन की हानि हुई है, उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जाएगी। इस आशय के निर्देश आज मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गुना में पिछले दिनों वर्षा के दौरान हुए नुकसान के निरीक्षण के दौरान व्‍यक्‍त किये। इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी उपस्थित रहे।  सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुना आगमन पर उन्होंने कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल को निर्देशित करते हुए कहा, प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए।

निरीक्षण के क्रम में आज मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री सबसे पहले कैंट क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव न्यू टेकरी रोड स्थित पवन कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने वर्षा से प्रभावित कुछ परिवारों से भेंट कर हालचाल जाना। यहां भी बहनों ने उन्हें राखी बांधकर सावन के इस पावन पर्व पर आत्मीयता का परिचय दिया।
भ्रमण उपरांत गुना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया 29 जुलाई को हुई भारी वर्षा ने जिले में 32 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे अभूतपूर्व स्थिति निर्मित हुई। इस चुनौती का प्रशासन ने तत्परता एवं समन्वय के साथ सामना किया। न्यू सिटी कॉलोनी की एक बुजुर्ग महिला सहित 170 नागरिकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। विभिन्न जलाशयों में जलस्तर बढ़ने से राहत कार्यों की गति तेज की गई। 

 विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं एवं प्रशासनिक अमले ने मिलकर भोजन पैकेट वितरण,अस्थायी आश्रय स्थल की स्थापना तथा आवश्यक सामग्री वितरण जैसे कार्यों को अंजाम दिया। 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी वर्षा संभावित है, इसलिए प्रशासन पूर्ण सतर्कता बरते। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहें और हमें यह गर्व है कि सिंधिया जी निरंतर संपर्क में रहते हुए राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। तालाब कैचमेंट एरिया की निगरानी,सावधानी रखे। जो बेहतर कार्य हो वो सुरक्षा के लिए करे। किसी भी प्रकार की जान मॉल की नुकसानी न हो।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन उनके साथ है, किसी भी प्रकार की कठिनाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी बहनों के रक्षाबंधन स्वरूप स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया और पुनः विश्वास दिलाया कि हर नुकसान की भरपाई शासन द्वारा की जाएगी। आज इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना जिले के हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया।
 
इस अवसर पर गुना विधायक  पन्‍नालाल शाक्‍य, भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविन्‍द धाकड़, पूर्व मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक राजेन्‍द्र सिंह सलूजा एवं  विकास जैन नखराली सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं संभाग आयुक्‍त ग्वालियर मनोज खत्री, आईजी अरविन्‍द सक्‍सेना, कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, एसडीएम गुना शिवानी पाण्‍डे, प्र.सीएमओ मंजुषा खत्री सहित विभिन्‍न प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0