गुना: महिला ने BJP नेता पर धमकी और गाली-गलौच का आरोप, पुलिस पर लापरवाही के सवाल
गुना (आरएनआई) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा कॉलोनी की एक महिला ने पड़ोसी एवं भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति पर धमकी, गाली-गलौच का गंभीर आरोप लगाया है। फरियादिया नेना सोनी निवासी ईदगाह रोड, वार्ड क्रमांक 07 ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि वह छोटी सी किराने की दुकान चलाकर परिवार का पालन करती हैं। महिला का आरोप है कि नारायण पंत लंबे समय से विवाद करता आ रहा है और पूर्व में भी शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, लेकिन कार्यवाही न होने से उसके हौसले बुलंद हो गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

