गुना: भौंरा नदी पुल पर फंसी यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने समय रहते सभी को सुरक्षित निकाला

Aug 21, 2025 - 20:28
Aug 21, 2025 - 20:40
 0  783

गुना (आरएनआई) आज  गुना से फतेहगढ़ की ओर जा रही एक बस धरनावदा थाना अंतर्गत झागर के पास भौंरा नदी पुल पर अचानक पानी के बहाव में फँस गई और जिसका एक पहिया भी पुल से नीचे उतर गया । घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही झागर चौकी प्रभारी सउनि राजीव गौर अपने पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे और बिना विलंब किए रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें महिला, बच्‍चे, बुजुर्ग सभी शामिल थे । इसके बाद ट्रेक्‍टर की मदद से बस को भी पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन बस का एक पहिया के पुल के नीचे लटक जाने से बस को बाहर निकाल पाना संभव नहीं हो सका और बस पलटी खाकर पुल से नीचे गिर गई । पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से संभावित एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका है ।  

  गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने घटना स्थल पर पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है । उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा के लिए हर वक्‍त तत्पर है ।

  गुना पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वर्षा ऋतु के दौरान नदी–नालों व पुलों पर बह रहे पानी को देखकर सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक जोखिम न उठाएं ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0