गुना बाढ़ का कहर: गोपालपुरा डैम से निकासी बिना सूचना के, सैकड़ों कॉलोनियों में जलसैलाब; हजारों पीड़ितों का रोड जाम, प्रशासन पर फूटा गुस्सा
गुना (आरएनआई) बीते दिवसो में जो गुना में भीषण बारिस हुई उससे सैकड़ों कॉलोनी वासियों को त्रासदी के रूप में भुगतना पड़ा, लोगो ने ऐसी आपदा को यहां कभी नहीं भुगता जिसे वर्तमान प्रशासन की शहर में घोर अव्यव्यवस्था, अनीति,भ्रष्टाचार से लिप्त कार्यों से शहर के ड्रेनेज सिस्टम भूमाफियाओं को भेंट कर दिए। जिसमें शहर की सरकारी भूमि,नजूल भूमि,नदी,नाले ओर तालाबों को खत्म कर दिए गए।
नतीजा गुना की सैकड़ों कॉलोनी वासियों ने पानी निकासी न होने से बाढ़ के रूप में झेला। क्योंकि बारिस के पूर्व तैयारियां सिर्फ कागजों में संचालित करके भूमाफियाओं को संरक्षण दिया गया,वो भाजपा ओर अन्य दलों के नेताओं के कहने पर कार्यवाही नहीं हुई।
आज गुना एबी रोड पर हजारों पीड़ित,परेशान ओर नुकसान उठाने वाले महिला,युवतियों ,पुरुष लोगो ने लगाया जाम, गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन,गुना कलेक्टर हाय हाय के नारे लगाए।
बता दे कि गुना में अतिवृष्टि से प्रभावित न्यू सीटीकॉलोनी और पीतांबरा कॉलोनी के निवासियों ने लगाया रोड पर जाम,शहर की न्यू सिटी कॉलोनी के लोगो ने आइसीआइसीआइ बैंक चौराहे पर अतिवृष्टि से प्रभावित न्यूंसीटी कॉलोनी और पीतांबरा कॉलोनी के निवासियों ने लगाया रोड पर जाम।
उनकी एक ही मांग है कि गोपालपुरा डैम की निकासी वाल दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा ना हो।
तथा बिना मुनादी सूचना के जो गोपालपुर बांध से पानी निकल गया है उनके दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



