गुना बस हादसे में घायलों से मिले जयवर्धन सिंह, जयवर्धन का आरोप एमपी आरटीसी में भ्रष्टाचार चरम पर, गुना हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, केंद्र और राज्य सरकार से की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग

Dec 29, 2023 - 21:00
Dec 29, 2023 - 21:00
 0  5.8k
गुना बस हादसे में घायलों से मिले जयवर्धन सिंह, जयवर्धन का आरोप एमपी आरटीसी में भ्रष्टाचार चरम पर, गुना हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, केंद्र और राज्य सरकार से की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग

गुना (आरएनआई) जिले में बुधवार रात हुए बस आगजनी हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 

हादसे के लिए जयवर्धन सिंह ने परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।

 घायलों से मिलने के बाद जयवर्धन ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। जिन बसों के पास लायसेंस और फिटनेस नहीं है, उनका संचालन भी धड़ल्ले से किया जा रहा है।

 इसलिए एमपीआरटीसी में सुधार होना चाहिए। जयवर्धन ने हादसे में मृत हुए 13 लोगों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि को नाकाफी बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। साथ ही घायलों को दी जा रही 50 हजार रुपए की सहायता राशि को भी नाकाफी बताया है।

कांग्रेस नेता के मुताबिक घायलों का उपचार करने के अलावा बस में रखे हुए उनके सामान की भरपाई भी करना चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0