गुना पुलिस की मॉकड्रिल में सीटू के झंडे के उपयोग पर वामदलों का विरोध, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
गुना (आरएनआई) सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने गुना पुलिस पर गंभीर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि हाल ही में लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित बलवा मॉकड्रिल के दौरान पुलिस ने संगठन के आधिकारिक लाल झंडे का अनुचित उपयोग किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में मॉकड्रिल के दौरान बलवाई तत्वों की भूमिका निभा रहे जवानों के हाथ में सीटू जैसा झंडा नजर आया, जिस पर हंसिया-हथौड़ा और CITU का नाम अंकित है। संगठन ने इसे प्रतिष्ठित श्रमिक संगठन को असामाजिक तत्वों से जोड़ने का अपमानजनक प्रयास बताया है। इसी को लेकर शनिवार को वामदलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की कड़ी निंदा की। सीटू के राज्य अध्यक्ष पूषण भट्टाचार्य और महासचिव प्रमोद प्रधान ने कहा कि जब गुना में ही संगठन का राज्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ है, ऐसे समय इस तरह का दुरुपयोग बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पुलिस से सार्वजनिक खेद प्रकट करने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

