गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्राणघातक मारपीट के तीन आरोपी और आजीवन कारावास से फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Aug 21, 2025 - 20:23
Aug 21, 2025 - 20:40
 0  810
गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्राणघातक मारपीट के तीन आरोपी और आजीवन कारावास से फरार शातिर बदमाश गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) कुम्‍भराज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा और उनकी टीम द्वारा दोहरी सफलता हासिल करते हुए गंभीर श्रेणी के अलग-अलग दो प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।                       

 02 अगस्‍त को फरियादी राजकुमार जाटव निवासी सुपावली मुरार ग्‍वालियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चलित पशु चिकित्‍सा इकाई चांचौड़ा में कार्यरत है, आज दिनांक इलाज के लिए ग्राम खानपुरा जा रहा था, रास्‍ते में ग्राम चौपन में उनकी गाड़ी के सामने एक व्‍यक्ति आकर खड़ा हो गया और दारू पीने के लिये पैसे मांगे, जिसे पैसे देने से मना किया तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया और गाड़ी में डंडे मारकर नुकसान पहुंचाया गया एवं एक डंडा उसे भी मारा जिससे उसे चोट आई है । बाद में गांव वालों से उस व्‍यक्ति का नाम हेमंत मीना निवासी ग्राम चौपन ज्ञात हुआ । जिस पर से आरोपी हेमंत मीना के विरूद्ध कुम्‍भराज थाने में अप.क्र. 167/25 धारा 119(1), 324(4), 296, 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं विवेचना के दौरान प्रकरण में एससीएसटी एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया ।

 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कुम्‍भराज थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिसकी तलाश शुरू की गई और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर सघन दविशें दी गईं । आरोपी की तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 अगस्‍त 2025 को मुखबिर सूचना पर कुम्‍भराज थाना पुलिस द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी हेमंत पुत्र रामस्‍वरूप उर्फ रामभरोसा मीना निवासी ग्राम चौपन थाना कुम्‍भराज जिला गुना धर दबोच लिया गया एवं जिसकी तलाशी पर उसके पास से 315 बोर एक देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस के बरामद हुआ, जिसे ल जप्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय चाचौड़ा एवं विशेष न्यायालय गुना पेश किया गया ।

 आरोपी हेमंत मीना का पूर्व आपराधिक इतिहास पता करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी हेमंत मीना पूर्व में एक प्रकरण में आजीवन कारावास से दण्डित होकर जमानत पर छूटा था एवं जिसके बाद से ही फरार चल रहा था तथा फरारी के दौरान ही उसने राजगढ़ जिले में भी अप.क्र. 116/25 धारा 64, 332(बी), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट का अपराध घटित किया था, जिस पर राजगढ़ पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी हेमंत मीना की गिरफ्तारी पर 10,000/-रूपये का इनाम भी उदघोषित किया गया था। इसके अतिक्ति माननीय न्‍यायालय चाचौड़ा से भी प्रकरण क्रमांक 256/08 में आरोपी के विरुद्ध सजा वारंट जारी था।

इसी प्रकार दिनांक 10 अगस्‍त 2025 को फरियादी प्रदीप मीना निवासी ग्राम मोगरा ने कुम्‍भराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके परिवार का अपने ही गांव के चैन सिंह मीना व उसके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है, इसी विवाद को लेकर आज दिनांक 10 अगस्‍त को चैन सिंह, जसरथ, जगदीश, श्याम, मिलन एवं देवकरण सभी जाति मीन के द्वारा एक राय होकर उसे और परिजनों को के साथ गाली गलौंच कर लाठी, लुंहागी, फर्सी से मारपीट की गई, जिस पर आरोपीगण के विरूद्ध कुम्‍भराज थाने में अप.क्र. 170/25 धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभी की गई तथा घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस का इजाफा किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनकी तलाश तेज की गई एवं आरोपियों की तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 अगस्‍त को प्रकरण में तीन आरोपी मिलन मीना, जगदीश मीना एवं जसरथ उर्फ दशरथ मीना निवासीगण ग्राम मोगरा थाना कुम्‍भराज जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0