गुना पुलिस का मानवीय चेहरा

Nov 17, 2024 - 18:31
 0  1.5k

गुना (आरएनआई) अपने गुमशुदा रिस्‍तेदार के सीसीटीव्‍ही फुटेज चैक करने कंट्रोल रूम आया युवक अचानक से गश खाकर गिरा

सीसीटीव्‍ही स्‍टॉफ द्वारा तुरंत सीपीआर देकर युवक को पहुंचाया अस्‍पताल, फिलहाल युवक पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं।

  उल्‍लेखनीय है कि केंट थाने के गुम इंसान क्रमांक 188/24 के गुमशुदा राजकुमार रजक के गुम होने संबंधी सीसीटीव्‍ही फुटेज चैक करने के लिये गुमशुदा राजकुमार रजक के रिस्‍तेदार संतोष पुत्र जगदीश रजक उम्र 28 साल निवासी अशोकनगर एवं नवल रजक केंट थाने के प्रधान आरक्षक महेन्‍द्र बैस के साथ आज 17 नवम्‍बर के दोपहर के समय गुना सीसीटीव्‍ही कंट्रोल आये हुए थे।

 फुटेज चैक करते समय संतोष रजक अचानक कुर्सी से गश खाकर जमीन पर गिर गया। जिससे कंट्रोल रूम में उपस्थित आरक्षक ओमचरण कुशवाह एवं महिला आरक्षक भावना चौहान व संतोष रजक के साथी नवल रजक घबरा गये। आनन-फानन में सीसीटीव्‍ही कंट्रोल रूम के आरक्षक ओमचरण कुशवाह द्वारा उसे तुरंत सीपीआर दिया गया। जिससे कुछ देर बाद ही संतोष रजक के होस में आने पर इसकी जानकारी बरिष्‍ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके तुरंत बाद ही केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव कंट्रोल रूम पहुंच गये और अपनी गाड़ी से संतोष रजक को उपचार हेतु जिला चिकित्‍सालय भिजवाया।
 जिससे संतोष रजक को तुरंत उपचार मिला और फिलहाल संतोष रजक स्‍वस्‍थ होकर खतरे से बाहर है। 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा सीपीआर देने वाले आरक्षक को पुरूकृत किया जावेगा।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.