गुना दौरे में सिंधिया ने देखी भूमाफिया की हकीकत, कहा– अब आंखों से दिखेगी सच्चाई

Aug 25, 2025 - 18:03
Aug 25, 2025 - 18:08
 0  162

गुना (आरएनआई) क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बार के दौरे में भूमाफियों की कारगुज़ारी अपनी आंखों से देखने और उनके फितरत को समझने का अच्छा अवसर मिला। ये भूमाफिया कौन हैं? इनके तार किस किस से जुड़े हैं। किन स्थानीय नेताओं का हुक्का ये लोग भरते हैं। कौन कौन लोग इन्हें बचाने या लाभ दिलाने की पैरवी करते हैं। और क्यों करते हैं उज्ज्वल भविष्य की दृष्टि से इसकी तफ्तीश भी समय रहते कर लेना चाहिए।

दरअसल, हर जगह एक कॉकस काम करता है। वह कॉकस अक्सर बड़े नेताओं को घेरकर वही दिखाता है जो वह दिखाना चाहता है। इसमें धरातल की वास्तविक स्थिति दिखाई ही नहीं देती। एक मिथक है कि राजा कान से ही सुनते हैं और कान से ही देखते हैं। लेकिन ग्वालियर रियासत ने इस मिथक को सदैव तोड़ा है। राजशाही के जमाने में भी धरातल की असलियत जानने के लिए कई बार महाराज खुद निकलते थे तो कई बार आमजन से ही पता करते थे।

ऐसा ही इस बार के दौरे में हुआ। श्री सिंधिया ने कही सुनी पर भरोसा करने के बजाए खुद जाकर अपनी आंखों से चीजें देखीं, हकीकत की तहकीकात की। इतना करना ही माफिया के हौंसलों पर डायनामाईट लगाने से कम नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0