गुना की ललुआ टोरा बस्ती पर फिर मंडरा रहा बेदखली का खतरा, 40 साल से बसे 90 परिवारों में दहशत

Nov 26, 2025 - 15:09
Nov 26, 2025 - 15:26
 0  162

गुना (आरएनआई) मंगलवार को जनसुनवाई में दर्जनों महिला-पुरुष कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्हें उद्योग विभाग द्वारा जारी किए गए बेदखली नोटिसों की जानकारी दी।

वीओ: ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि उनकी बस्ती में एक अजीब विरोधाभास की स्थिति है। एक तरफ ग्राम पंचायत और बिजली विभाग उन्हें बिजली और पानी की सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उद्योग विभाग अचानक उन्हें यह जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी कर रहा है और धमका रहा है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि ललुआ टोरा बस्ती में जो परिवार जहाँ रह रहा है, उन्हें वहीं पर जमीन का पट्टा दिया जाए। क्यों वे करीब 40 सालों से इस क्षेत्र के रहवाी हैं। बस्ती के लोगों ने अपनी दुर्दशा बताते हुए कहा कि वे सभी कब्जाधारी हैं और रोजाना मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। ये परिवार इतने गरीब हैं कि यदि उन्हें दूसरी जगह जमीन आवंटित भी कर दी जाती है, तो उनके पास नया घर बनाने या शिफ्ट होने के लिए पूंजी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बस्ती में जब सरकारी बोर और बिजली की व्यवस्था है, तो उद्योग विभाग इसे अपनी जमीन बताकर क्यों धमका रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब ललुआ टोरा बस्ती के लोगों पर बेदखली का खतरा मंडरा रहा है। इससे पहले भी उद्योग विभाग इन परिवारों को उनकी जमीन से बेदखल करने की कोशिशें करता रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0