गुना कलेक्टर कन्याल ने किया गुनिया नदी चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज भगत सिंह कॉलोनी पहुंचकर गुनिया नदी के चौड़ीकरण एवं गहरीकरण हेतु चल रहे कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय रहवासियों से संवाद कर कहा भविष्य में नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। अभियान से नदी को नया स्वरूप मिल रहा है, जिससे शहर को स्थायी राहत और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा।
इसी क्रम में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर कलेक्टर कन्याल ने रूट का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने वीआईपी कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी,शिव कॉलोनी एवं गोविंद गार्डन का निरीक्षण कर संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया आवश्यकता अनुसार एस्टीमेट तैयार कर नाले एवं पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र प्रस्तावित करें, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



