गन्ना ढोने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर अनिवार्य, आम नागरिकों को जागरूक करने का निर्देश

Dec 15, 2025 - 16:41
Dec 15, 2025 - 16:43
 0  378
गन्ना ढोने वाले वाहनों पर रिफलेक्टर अनिवार्य, आम नागरिकों को जागरूक करने का निर्देश

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में क्रिटिकल कोरीडोर पर प्रभावी कार्यवाही के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि गन्ना ढोने वाले ट्रक एवं ट्रैक्टरों के पीछे प्राथमिकता पर रिफलेक्टर लगवाए जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि एआरटीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर सभी चौराहों पर नियमित चेकिंग करें, वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें तथा नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना लगाया जाए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के लिए आम नागरिकों का जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत या मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पांडे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एआरटीओ प्रशासन व परिवर्तन और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)