खौलते हुए कढ़ाई का पानी मां बेटे पर गिरा, मां बेटे जले
हरदोई (आरएनआई) कछौना कोतवाली क्षेत्र के टिकारी गांव में चल रही शीत लहर के चलते अपने बच्चे रिकांत पुत्र सुरेन्द्र उम्र 2 वर्ष को मा शैलेद्री पत्नी सुरेन्द्र उम्र 35 वर्ष नहलाने के लिए कढ़ाई मे गर्म पानी कर रही थी इस दौरान खौलते हुए कढ़ाई का पानी मां बेटे पर गिर गया जिस मां बेटे दोनों जल गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी जीरो छह सौ चौबीस के ईएमटी प्रेमचंद्र व पायलेट ने दोनों मां बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

