खाद केंद्र पर आदिवासी महिला की मौत: सिंधिया ने जताया दुख, परिवार को ₹2 लाख सहायता मंजूर
गुना (आरएनआई) जिले के बागेरी खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने पहुँची कुशेपुर ग्राम की आदिवासी महिला भुरिया बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई दुखद मृत्यु की जानकारी मिलते ही, केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, जो इन दिनों गुना प्रवास पर हैं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सूचना मिलते ही सिंधिया ने पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना कलेक्टर को तुरंत कुशेपुर ग्राम पहुँचकर परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए।
सिंधिया ने दिए तत्काल राहत के निर्देश
सिंधिया के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार हेतु ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही रेडक्रॉस के माध्यम से ₹10,000 की अतिरिक्त सहायता तथा अंतिम संस्कार के लिए ₹5,000 की तत्काल राशि उपलब्ध कराई गई है।
बीमार महिला को लाइन में खड़ा करने पर कार्रवाई के निर्देश
मृतका डायबिटीज से पीड़ित थीं, और खाद वितरण केंद्र पर लाइन में खड़े रहते हुए उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने पूरी जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सिंधिया ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा है- एक बहन की आकस्मिक मृत्यु बेहद पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि परिवार को हर संभव सहयोग अविलंब उपलब्ध कराया जाए। भविष्य में ऐसी परिस्थितियाँ दोबारा उत्पन्न न हों, इसके लिए आवश्यक सुधार भी सुनिश्चित किए जाएंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



