खस्ताहाल खागा-नौबस्ता सड़क पर जनता त्रस्त, PWD मस्त; सावन में कांवड़ यात्रा पर भी मंडराया खतरा

Jul 7, 2025 - 18:48
Jul 7, 2025 - 19:04
 0  135

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान भले ही पूरे ज़ोर-शोर से चलाया गया हो, लेकिन खागा-नौबस्ता मार्ग की हालत देखकर ऐसा लगता है जैसे यह आदेश लोक निर्माण विभाग के लिए कूड़ेदान में फेंक देने लायक है। इस बदहाल सड़क पर चलना तो दूर, पैदल चलना भी किसी दुर्घटना से कम नहीं। स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं को रोज़ाना जान जोखिम में डालकर इस सड़क से गुजरना पड़ता है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्ति अभियान की हवा निकाल रहा है। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सरकार की छवि को नुकसान पहुँचाने की साजिश जैसी है। जनता को सड़क के नाम पर सिर्फ धोखा मिला है। उन्होंने याद दिलाया कि सड़क सुधार को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सत्याग्रह किया था, विभाग ने सड़क बनवाने का वादा भी किया, लेकिन वह सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रह गया।

सावन में कांवर यात्रा पर संकट
खास बात यह है कि आगामी सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए नौबस्ता घाट तक पैदल यात्रा करेंगे। इस गड्ढों से भरी सड़क पर चलना उनके लिए खतरे से खाली नहीं होगा। स्थानीय जनता पूछ रही है क्या सरकार की प्राथमिकता में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा नहीं है? प्रवीण पांडेय ने मांग की है कि तत्काल खागा-नौबस्ता रोड की मरम्मत कराई जाए और जनता को गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाएस जिससे कावंड़ियों को असुविधा नहीं होगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0