खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई — अवैध रेत परिवहन में दो वाहन जब्त
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के मार्गदर्शन में आज विशेष अभियान के तहत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना अनुमति एमसैंड का भंडारण एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
वाहन क्रमांक MP08H4258 एवं MP08AC3974 को जब्त कर क्रमशः थाना कैंट एवं थाना ऊमरी की अभिरक्षा में रखा गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती, खनिज सिपाही रामभरोसा जाटव, सैनिक राजीव रघुवंशी, हाकिम सिंह रघुवंशी एवं रघुनंदन रघुवंशी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



