क्षेत्र पंचायत सदस्य के भतीजे की साईकल में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत
कछौना (हरदोई) (आरएनआई) थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम पुरवा निवासी बीडीसी पुत्तीलाल कुरील का भतीजा करन कुमार गौतम उम्र 11 वर्ष सोमवार की अपराह्न घर से खेत की तरफ जा रहा था तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक की टक्कर की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। सोमवार को अपराह्न बाबूलाल का 11 वर्षीय पुत्र करन कुमार गौतम साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर चालक तेज गति से आ रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किशोर कक्षा 5 में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। इस घटना से परिवारजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना थाना बघौली को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



