कौशल आईटीआई केन्द्र में वितरित किए टेबलेट

Aug 4, 2025 - 20:43
Aug 4, 2025 - 20:47
 0  216
कौशल आईटीआई केन्द्र में वितरित किए टेबलेट

फतेहपुर (आरएनआई) सरकार छात्रों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। गरीब छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए टेबलेट का वितरण कराया जा रहा है। इससे छात्र घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार आनलाइन पुस्तकों से पढ़ाई कर सकेंगे।

सोमवार को यह बात कौशांबी के भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने रामपुर थरियांव स्थित कौशल आईटीआई केंद्र में छात्रों के बीच टेबलेट वितरण कार्यक्रम में कही। कहा कि सरकार सभी के हितों के लिए एक समान कार्य कर रही है। इससे पहले उन्होंने 48 छात्रों को टेबलेट बांटे। इस मौके पर प्रबंधक कौशल मौर्य और प्रधानाचार्य अशोक कुमार भारती व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0